मध्य प्रदेश में पहाड़ों की बर्फबारी का असर शुरू हो गया है। राज्य के 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। जानिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा आगामी दिनों का मौसम और तापमान का रिकॉर्ड।
सतना में बूंदाबांदी, बादलों और तेज हवाओं से मौसम ठंडा हो गया है। पांच दिनों में अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री गिरा। 30-31 अक्टूबर को बारिश के आसार, एक नवंबर से फिर बढ़ेगा पारा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ला नीना के प्रभाव से इस वर्ष भारत में सामान्य से अधिक ठंड पड़ने की संभावना जताई है। जानें उत्तर और दक्षिण भारत में मौसम का हाल, दिवाली से पहले बढ़ा ठंड का असर, और अत्यधिक वर्षा की संभावना।















